फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकोहरा के दुर्गेश पाठक बने आम आदमी पार्टी के विधायक

विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल के साथ नवनिर्वाचित विधायक दुर्गेश पाठक। संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
शिकोहरा के दुर्गेश पाठक बने आम आदमी पार्टी के विधायक
विज्ञापन

अन्ना हजारे के आंदोलन से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी से जुड़े थे दुर्गेश
संवाद न्यूज एजेंसी
तिघरा/बखिरा। 11 वर्ष पूर्व लोकपाल विधेयक के लिए आमरण अनशन पर बैठे अन्ना हजारे के आंदोलन से प्रभावित होकर दुर्गेश पाठक आम आदमी पार्टी से जुड़ गए थे। दिल्ली में हुए उपचुनाव में रविवार को हुई मतगणना में राजेंद्रनगर सीट से दुर्गेश पाठक विधायक बने हैं। उनके विधायक चुने जाने पर शिकोहरा गांव व आसपास क्षेत्र में खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन

बघौली ब्लॉक के शिकोहरा गांव के पूर्व प्रधान मथुरा पाठक ने बताया कि दुर्गेश उनके सबसे बड़े बेटे है। छोटा बेटा भुआल पाठक गुङगांव में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उनकी तीन बेटियां हैं। दुर्गेश पाठक इलाहाबाद से समाजशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वह दिल्ली स्थित एक कोचिंग संस्थान में अध्यापन कार्य कर रहे थे। इसके साथ ही सिविल की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान अप्रैल 2011 में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर अन्ना हजारे के आमरण अनशन से प्रभावित होकर आंदोलन से दुर्गेश जुड़े थे। बाद में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के गठन के बाद से आप पार्टी की सदस्यता ले ली। पिछली बार चुनाव में विधायक का चुनाव लड़े थे, लेकिन पराजित हो गए थे। इस बार पुन: राजेन्द्रनगर विधानसभा सीट से हुए उपचुनाव में भाग लिए थे। रविवार को हुई मतगणना में दुर्गेश ने चुनाव जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विधायक चुने जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। मथुरा पाठक ने बताया कि दुर्गेश के चुनाव में भाग लेने की वजह से पूरा परिवार बहुत ही उत्साहित था। बेटे की जीत के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए पूरा परिवार एक पखवारा पहले ही दिल्ली चला गया था। तभी से वह दिल्ली में हैं। शिकोहरा गांव व आसपास क्षेत्र व शुभचिंतकों ने बेटे की जीत की बधाई का क्रम उन्हें लगातार मिल रहा है। इससे काफी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें