फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो करोड़ रुपये से शनिचरा बाजार के दुर्गा मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

Tue, 12 Mar 2024 10:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एमएलसी सुभाष यदुवंश ने मंदिर के लिए भूमि पूजन का कार्य किया
विज्ञापन

- सुंदरीकरण व पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए बजट जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पौली। विकास खंड पौली के शनिचरा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर का सुंदरीकरण व पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया। इसके लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने सोमवार को भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ करवाया। मंदिर के सुंदरीकरण के लिए कुल दो करोड़ 79 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

एलएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि दुर्गा मंदिर परिसर के सुंदरीकरण के साथ मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का काम किया जाएगा। सरकार ने क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्र, गोशाला, शौचालय ,आवास आदि योजनाओं का लाभ देकर क्षेत्र के लोगों का विकास करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है जिससे उनका विकास हो रहा है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव , प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष राम मिलन यादव, चिक्कन सिंह, एपीएम पर्यटन विभाग राजेंद्र प्रसाद, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, दिगपाल पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें