फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 640 जगहों पर स्थापित होंगी दुर्गा प्रतिमाएं, तैयारी में जुटा प्रशासन

Sun, 29 Sep 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू, प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे मूर्तिकार
विज्ञापन

फोटाे है
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। तीन अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। जिसमें आदि शक्ति देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। इस बार आठ थाना क्षेत्रों में कुल 640 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। मूर्तिकार मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं, हालांकि तीन दिनों की बारिश के चलते काम रुक गया था, लेकिन अब फिर मूर्तियों के निर्माण में तेजी आई है। इधर प्रशासन नवरात्र को लेकर सुरक्षा की तैयारियों में जुटा है।
शहर स्थित समय माता मंदिर, पाटेश्वरी देवी मंदिर, बरदहिया स्थित दुर्गा मंदिर,उसका कला स्थित देवी मंदिर समेत अन्य जगहों पर पंडालों में प्रतिमा स्थापित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में मेंहदावल के बाराखाल दुर्गा मंदिर, नगर वाली माता मंदिर, बेलहर कला में स्थापित सिद्धेश्वरी माता मंदिर, जंगल बेलहर में स्थापित दुर्गा मंदिर के साथ ही पंडाल लगाने का कार्य सोमवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र में पूजा करने से कष्ट और रोग का निवारण
समय माता मंदिर के पंडित बृजेश मिश्र बताते हैं कि नवरात्र पर्व की अपनी महत्ता है। नौ दिन लोग पूजा पाठ करते हैं। देवी मंदिरों में लोग जाते है और श्रद्धा से पैसे, वस्त्र, फल आदि चढ़ाते हैं। देवी की महिमा का बखान करते हुए बताया कि नवरात्र पर पूजा करने से कष्ट, रोग आदि का निवारण होता है।

सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक मूर्ति पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। मूर्ति विसर्जन में भी पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा।
- सत्यजीत गुप्त, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें