संतकबीरनगर। बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिल के भुगतान की वसूली तथा एकमुश्त समाधान योजना के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में शुक्रवार 1.30 लाख का बकाया बिल वसूला गया। वहीं 17 बकाएदारों की बिजली काटी गई।
बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण और एक मुश्त समाधान योजना के पंजीकरण के लिए शुक्रवार को बड़ी सरौली में शिविर लगाया गया। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि बड़गो में एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 22 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया, जिसमें 19 उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया गया। 17 बाकाएदारों की बिजली काटी गई और कैंप में 1.30 लाख रुपये की वसूली की गई। संवाद