फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ठंड में माघ मेला के लिए सवारियों का टोटा, खड़ी रह जा रहीं बसें

Wed, 07 Jan 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेहदावल बाईपास पर खड़ी बस-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो गया है। इसके लिए जिले से 30 बसों का आवंटन हुआ है। सवारियां कम आने से बसें खड़ी रह जा रही हैं। सवारी पूरी होने के बाद ही बस को प्रयागराज माघ मेला के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

माघ मेला प्रयागराज के लिए परिवहन निगम की तरफ से 30 बसों का आवंटन जिले के लिए हुआ है। खलीलाबाद और मेंहदावल से 5-5 और मुखलिसपुर से 20 बसों का संचालन होना है। बस्ती डिपो से बसें आ चुकी हैं। परिवहन निगम का कहना है कि प्रयागराज माघ मेला के लिए अभी सवारियां काफी कम निकल रही हैं। इससे बस भरने में काफी समय लग जा रहा है। इसकी वजह से सवारियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं जानकार बताते हैं कि ठंड की वजह से भी लोग घर से नहीं निकल रहे हैं। खिचड़ी के पहले प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी की संभावना है। खलीलाबाद अस्थायी बस अड्डा प्रभारी टीएन दूबे ने बताया कि प्रयागराज के लिए अभी प्रर्याप्त संख्या में सवारी नहीं निकल रही हैं। इसकी वजह से बसें खड़ी रह जा रही हैं। सवारियों की संख्या को देखते हुए बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें