फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रंजिश में सास-बहू समेत तीन को पीट कर किया घायल

Fri, 13 Oct 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। कस्बा महुली में बृहस्पतिवार की रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई। एक पक्ष से दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के परमेश्वरपुर गांव निवासी संजय पुत्र हरी लाल का कहना है कि वह महुली कस्बे में सपरिवार रहते हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार देर शाम कोमल, झीनक व सूरज निवासी परमेश्वरपुर पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज व धमकी देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडा एवं लात-घूसों से मारपीट कर उसकी मां सुभावती देवी, पत्नी पूनम तथा बबलू को बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मां सुभावती देवी को डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी कोमल, झीनक व सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें