फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाई बीपी से आंखों में जम रहा खून, जा सकती है रोशनी

Sat, 23 Mar 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आंख में जलन, खुजली और दर्द हो रहा है तो हो जाएं सावधान
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक इसका प्रमुख कारण तनाव है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अगर आप की आंखें बिना वजह लाल हैं, जलन, खुजली या दर्द हो रहा है तो सावधान हो जाइए। समय से इलाज नहीं हुआ तो रोशनी भी जा सकती है। चिकित्सकों के मुताबिक ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण ऐसा हो रहा है। इसका प्रमुख कारण तनाव है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 10 से 12 मामले आ रहे हैं। इसमें 20 से 45 वर्ष के युवा शामिल हैं।
जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रामगोपाल ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर से आंखों में खून जम रहा है। इस तरह के मामले प्रतिदिन आ रहे हैं। ब्लड प्रेशर की समया हर उम्र के लोगाें में देखने को मिल रही है। इसके कारण हार्ट अटैक, पैरालिसिस आदि बीमारियों का खतरा होता है। तनाव की समस्या युवाओं में अधिक है। इसी कारण उनका ब्लड प्रेशर भी अचानक बढ़ता-घटता है। कभी-कभी उन्हें इसका आभास होता है कभी नहीं होता है।
विज्ञापन

डॉ. रामगोपाल का कहना है कि युवा मोबाइल व कंप्यूटर का प्रयोग अधिक कर रहे हैं। इसलिए शरीर का तनाव आंखों पर असर कर रहा है और आंखें लाल हो जा रही हैं। युवाओं को इसके प्रति सजग रहने की जरूरत है। अक्सर ऐसे मामलों में आंखों की रोशनी जाने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ऐसी दिक्कत आने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें और ब्लड प्रेशर की जांच कराए। इधर-उधर की दवाओं में न पड़ें।
विज्ञापन


खून जमने पर करे यह उपाय
आंख में खून जमने पर सिर में भी दर्द होता है। ऐसे में सबसे पहले डॉक्टर को दिखाएं। ब्लड प्रेशर होने पर सलाह लेकर दवा शुरू करें। डॉक्टर से सलाह लेकर ही आंख में कोई दवा डालें। तनाव से दूर रहने का प्रयास करें। खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें