फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ब्लॉक प्रमुख की गाड़ी से हटवाया हूटर

Sat, 23 Mar 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आदर्श आचार संहिता का पालन कराते हुए पुलिस ने की वाहन चेकिंग
विज्ञापन

- करीब 30 वाहनों की चेकिंग, काली फिल्म भी उतवाया

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने सीओ के नेतृत्व में शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख और पूर्व प्रमुख की गाड़ी पर लगे हूटर काे उतरवाया। साथ ही राजनैतिक दलों के लगे झंडे व शीशे पर लगी काली फिल्म भी उतवाए।
सीओ सिटी ब्रजेश कुमार सिंह अगुवाई में कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस ने शहर के मेंहदावल बाईपास पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान हूटर मारते हुए एक वाहन आया तो पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। उस पर ब्लॉक प्रमुख लिखा था। जिसके बाद सीओ ने वाहन पर लगा हूटर उतरवा दिया। ड्राइवर को आगे से ऐसा न करने की चेतावनी दी। उसी के बाद पूर्व प्रमुख की गाड़ी में लगे हूटर को भी निकलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा करीब 20 गाड़ियों पर राजनैतिक दलों के लगे झंडे व स्टीकर को निकलवाया। वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया। सीओ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का पालन कराया गया है। दो वाहनों से हूटर जब्त किया गया है। चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि आगे से आचार संहिता का पालन करें। इस दौरान कोतवाली रामकृपाल सिंह, यातायात निरीक्षक परमहंस समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें