फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुधारा में बेकार पड़ा कचरा प्रबंधन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरौली। सेमरियांवा विकास खंड के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित दुधारा में सड़क पर लोगों द्वारा कचड़ा फेंका जा रहा है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति तब है जब सड़क के बगल में ही पांच लाख की लागत से कचड़ा प्रबंधन केंद्र बेकार पड़ा है।
बीएमसीटी मार्ग पर स्थित दुधारा में थाना, पोस्ट ऑफिस, बैंक आदि सरकारी कार्यालय हैं। यहां कूड़ा कचरा प्रबंधन केंद्र भी बना है। इसके बाद भी सड़क के बगल में ही कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे उठने वाली दुर्गंध से वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधारा गांव निवासी इरशाद ने बताया कि दुधारा में सड़क पर ही कूड़ा फेंक दिया जा रहा है, जिससे गंभीर बीमारियों के फैलने की भी आशंका है। लोगों को मना करने पर लोग मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। हबीबुल्लाह का कहना है कि यहां सरकारी कार्यालय होने के साथ ही साथ यहां सप्ताह में दो दिन रविवार और बुधवार को बाजार लगती हैं। इसमें बड़ी संख्या में लोग आते हैं। कूड़े के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें