फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क के किनारे सूखे पेड़ हादसे को दे रहे न्योता

विज्ञापन
खलीलाबाद से धनघटा जाने वाली सड़क के किनारे सूखा पेड़-संवाद
विज्ञापन
हरिहरपुर। धनघटा-खलीलाबाद सड़क के किनारे सूखे पेड़ हादसों का सबब बन सकते हैं। स्थानीय निवासी और राहगीरों का कहना है कि सड़क के किनारे खड़े सूख गए पेड़ कभी भी सड़क गिर सकते हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी है।
विज्ञापन


खलीलाबाद से धनघटा होते हुए बिड़हर पुल से अंबेडकरनगर, अकबरपुर, फैजाबाद, सुल्तानपुर और प्रयागराज सहित कई जिलों को जोड़ने वाली सड़क पर कई पेड़ सूख गए हैं। रोजाना इस सड़क पर सैकड़ों बड़े वाहन, चार पहिया वाहन और बाइक सवारों की आवाजाही रहती है। इस सड़क के किनारे नाथनगर और धनघटा के बीच कई पेड़ सूख गए हैं। सूखे पेड़ों की टहनियां और जड़ों में सड़न के चलते पेड़ कमजोर हो गए हैं।
राहगीर अमित, राम दरश, हरिओम, कृष्ण कुमार, विनोद ने बताया कि कई दिनों से सड़क के किनारे सूखे पेड़ खड़े हैं। लोगों ने बताया कि पेड़ों में दीमक लग जाने से उसकी जड़ों में सड़न हो गई है, जिससे पेड़ कभी भी गिर सकते हैं। लोगों ने सड़क के किनारे सूखे पेड़ों को कटाने के मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें