शनिवार को ड्रग्स इंसपेक्टर ने बखिरा क्षेत्र के सिंहटीकर में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान एक दवा का नमूना भी लिया।
ड्रग्स इंसपेक्टर देशबंधु विमल ने बताया कि सिंहटीकर में राज मेडिकल स्टोर की जांच किया। जांच में चार दवाएं ऐसी मिली, जिसका बिल वाउचर मेडिकल स्टोर के संचालक ने उपलब्ध नहीं करा पाए। उन्होंने बताया कि निमले पी टेबलेट का नमूना भी जांच के लिए लिया गया है।
इसे जल्द ही जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अगर नमूना फेल हुआ तो दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शनिवार का छापे की कार्रवाई की जानकारी होते ही आसपास क्षेत्र के मेडिकल स्टोर के संचालक दुकान बंद कर चले गए। जिसकी वजह से अन्य दुकानों पर दवाओं की जांच नहीं हो पाई।