फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत

Wed, 24 Feb 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कालीजगदीशपुर निवासी चंद्रप्रकाश चौधरी व ग्राम प्रधान रामपति चौहान ने बताया कि बुधवार को गांव निवासी रामलाल चौधरी का चौदह बर्षीय बेटा मोनू अपने तीन बर्षीय छोटे भाई शिवव्रत के साथ गांव के पूरब स्थित शिवमंदिर के पास क्रिकेट खेलने गया था।
विज्ञापन

 वह क्रिकेट खेलने में व्यस्त हो गया। जब सोनू घर जाने लगा तो भाई की खोजबीन शुरु किया। कफी खोजने के बाद भी जब शिवव्रत नहीं मिला, तो वह रोते हुए घर पहुंचा।
 शिवव्रत के गायब होने की जानकारी होते ही परिजन व आस पास के लोग ढूंढने में जुट गए।  काफी खोजबीन के बाद शिव मंदिर के पास स्थित गड्ढे में मासूम का शव मिला। बेटे की मौत से पीड़ित परिजन सदमे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 लोग यहीं कह रहे थे कि बड़ा भाई यदि क्रिकेट खेलने में व्यस्त नहीं रहा होता और छोटे भाई की देखरेख किया होता तो शायद ऐसी घटना नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें