फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राप आउट बच्चों के लिए अब शारदा योजना

विज्ञापन
ड्राप आउट बच्चों के लिए अब शारदा योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पढ़ाई से वंचित बच्चों के चिह्नांकन और उनके शिक्षण की व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार ने एक नई योजना शुरू की है। शारदा (स्कूल हर दिन आएं) नाम के कार्यक्रम का क्रियान्वयन अप्रैल से शुरू होने वाले नए शिक्षण सत्र से लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत उन बच्चों की तलाश होगी जिनका अब तक किसी स्कूल में नामांकन नहीं है या किसी कारण वश पढ़ाई बीच में छोड़ दी है। इनको मुख्यधारा की शिक्षा में लाने के लिए छह महीने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।  
विज्ञापन

आउट आॅफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शारदा (स्कूल हर दिन आएं) अभियान चलाया गया है। इसमें शिक्षक ऐेसे बच्चों का नामांकन कराएंगे जो कभी स्कूल न आएं हों और अगर स्कूल आए भी हों तो किसी कारण वश नाम कटवा लिया हो। इन बच्चों को स्कूल पर छह माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि उन्हें लिखना-पढ़ना सीख जाएं। बच्चे अगर स्कूल आने से कतराते हैं तो शिक्षक उनके माता-पिता से संपर्क कर बच्चों को स्कूल आने के प्रेरित कर करेंगे।  बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शारदा योजना की शुरुआत हुई है। इसके तहत पहले शिक्षकों को आउट आॅफ स्कूल बच्चों की तलाश करना है। इसके लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए डीसी प्रशिक्षण को निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें