संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने संदिग्धों की धर-पकड़ के लिए किए गए वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से एक लाख शमन शुल्क वसूला। इस दौरान सभी एसओ एवं प्रभारी यातायात की संयुक्त पुलिस टीम ने 89 वाहन चालकों पर यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई की। संवाद