फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ई-रिक्शा पलटने से घायल चालक की मौत

Mon, 03 Feb 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मगहर चौकी स्थित सेमरा गांव के पास सोमवार की देर शाम ई-रिक्शा पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सक की टीम ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेमरा गांव निवासी कोईल (60) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। शाम करीब 4:30 बजे के आसपास वह अपना ई-रिक्शा लेकर जा रहे थे। गांव के करीब रिक्शा अचानक पलट गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना के बाद परिजन आसपास के लोगों की मदद से उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें