पोस्टमार्टम हाउस पर गमगीन खड़े मृतक लालजी के परजन।
- फोटो : KHALILABAD
ट्रैक्टर पलटने से दबकर चालक की मौत
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के भदाह चौराहे के पास मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। सूचना पर बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजन गमगीन थे।
बस्ती जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के अशरफपुर निवासी 45 वर्षीय लालजी लालगंज क्षेत्र के धुसनाखोर निवासी सर्वेश उपाध्याय का ट्रैक्टर ट्रॉली चलाता था। मंगलवार को वह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर धुसनाखोर गांव निवासी मजदूर प्रद्युम्न के साथ लकड़ी लादने भदाह के पास जा रहा था। रात आठ बजे के करीब भदाह चौराहे के पास पहुंचा था। उसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में चालक लालजी दबकर घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में खलासी घायल
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेदुला के पास बुधवार की शाम को खड़ी ट्रॉली में पिकअप ने टक्कर मार दिया। हादसे में पिकअप का खलासी घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। घायल लखनऊ का निवासी बताया जा रहा है। ब्यूरो