फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से चालक व मां-बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो पलटने से चालक व मां-बेटी घायल
विज्ञापन

कोइलसा-बन्नी मोड़ के पास हुआ हादसा
सेमरियावा (संतकबीरनगर)। बीएमसीटी मार्ग पर कोइलसा-बन्नी मोड़ के पास रविवार को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में टेंपो पलट जाने से चालक व मां- बेटी घायल हो गईं। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां भिजवाया।
बस्ती कैली हॉस्पिटल के पास के रहने वाले टेंपों चालक 25 वर्षीय अफरोज खान चार सवारियों को लेकर सेमरियावां की तरफ जा रहे थे। बीएमसीटी मार्ग स्थित कोईलसा-बन्नी मोड़ के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान सामने से एक तेज रफ्तार बाइक सवार पहुंच गया। उसे बचाने के प्रयास में टेंपो चालक नियंत्रण खो बैठा और टेंपो पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में चालक और दुधारा क्षेत्र के छितौनी निवासी 50 वर्षीय साजिदा खातून व उनकी पुत्री 25 वर्षीय अनीसा खातून घायल हो गईं। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें