केंचुआखोर वार्ड में सड़क पर पसरी मिट्टी। संवाद
धर्मसिंहवा। सड़क किनारे नाला खुदाई से निकली मिट्टी को सड़क पर डाल देने से अब बारिश के बाद राहगीरों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। धर्मसिंहवा अतरी नानकार मार्ग के केंचुआखोर में कई राहगीर दुर्घटना होने से बाल बाल बचे। यही स्थिति सेवाइचपार वार्ड में बनी रही।
नगर पंचायत धर्मसिंहवा के केचुआखोर वार्ड व सेवाइचपार वार्ड में नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। नाला खोदाई के दौरान निकल रही मिट्टी को सड़क पर छोड़ दे रहे हैं। इसके चलते सड़क पर मिट्टी पसरी है। बुधवार को हुई बारिश के बाद दोनों स्थानों पर सड़क कीचड़ हो गया। राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
केचुआखोर में सड़क से मिट्टी साफ कराने का काम किया गया, लेकिन अभी ठीक तरीके से सड़क चलने के लायक नहीं हो सकी है। राहगीर उमेश द्विवेदी, शिव शंकर, संतोष, देवेश आदि ने बताया कि सड़क पर पसरी मिट्टी के चलते तो गाड़ियों का पहिया फिसल रहा है कई लोग दुर्घटना से बचे हैं।