संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के सिरमोहनी की महिला ने गांव के ही दो लोगों पर नाली तोड़ने तथा नाली चालू न होने को लेकर मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
सिरमोहनी की सुनीता सिंह का आरोप है कि वह अपने घर में अकेले रहती है। उनकी नाली को अयोध्या सिंह और अन्य ने मिलकर तोड़ दिया है। अभी तक यह नाली चालू नहीं हो पाई है। अयोध्या सिंह अपनी पत्नी और सहयाेगी गब्बू सिंह के साथ मिलकर भद्दी गालियां देते हैं। 1 नवंबर को आम का पेड़ तोड़ दिया। 2 नवंबर को दरवाजे पर आकर भद्दी गालियां दी तथा जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद