संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2025 के आधार पर सर्विस मतदाताओं से संबंधित निर्वाचन नामावलियों के अंतिम भाग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के अनुसार सर्विस मतदाताओं से संबंधित अंतिम भाग का निर्वाचक नामावलियों का ड्राफ्ट प्रकाशन 29 अक्तूबर को किया जाएगा।
29 अक्तूबर से 28 नवंबर तक कमांडिंग ऑफिसर्स, रिकॉर्ड ऑफिस में आवेदन पत्रों को प्राप्त किए जाने की अवधि निर्धारित की गई है। 24 दिसंबर तक प्राप्त आवेदनपत्रों को हस्ताक्षरित एवं सत्यापित करने के साथ निस्तारित करने की अवधि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली सूची के अंतिम भाग का प्रकाशन अंतिम रूप से छह जनवरी 2025 को कर दिया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम की विस्तृत सूचना सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार के साथ-साथ सभी खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत करा दिया गया है।