फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का ड्राफ्ट तैयार : प्रशांत

Wed, 09 Oct 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जनपद बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित वादकारी भवन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष तथा सदस्य प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मेरी बात हुई है एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का ड्राफ्ट तैयार है, जो शीघ्र ही लागू होगा।
जिले में अधिवक्ताओं के चेंबर निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को मिलकर प्रयास कर दूर किया जाएगा। वहीं जिला जज अनिल कुमार वर्मा प्रथम ने कहा कि जिले में अधिवक्ता चैंबर की जरूरत है, जिसके लिए बैठकर बातचीत की जाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशि कुमार ओझा ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान को आंच नहीं आने देंगे। नवनिर्वाचित महामंत्री राणा रविंद्र सिंह ने अधिवक्ताओं का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर प्रधान न्यायाधीश परिवार कल्याण संजय वीर सिंह, अपर जिला जज रमेश दुबे, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम, अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय देवेंद्र नाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें