संतकबीरनगर। पोर्न वीडियो बनाकर पेड साइट पर अपलोड करके धन अर्जित करने तथा पत्नी, पिता व साले के साथ मारपीट करने के आरोपी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. वरुणेश दूबे मंगलवार को जांच टीम के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने अपने ऊपर पत्नी के जरिए लगाए गए सभी आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया।
डॉ. वरुणेश दुबे के ऊपर 19 मई को पत्नी सिम्पी पांडेय की तहरीर पर जिला जेल के सरकारी आवास में पोर्न वीडियो बनाने व पेड वेबसाइट पर अपलोड करके धन अर्जित करने तथा पूछने पर शिम्पी पांडेय, उनके पिता तथा भाई के साथ मारपीट करने का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद 20 मई को सीएमओ ने मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए। टीम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महेन्द्र प्रसाद को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि दो अन्य सदस्यों में एसीएमओ डॉ. रामरतन तथा डिप्टी सीएमओ डॉ. शैलेन्द्र को शामिल किया गया था। इस टीम ने 24 मई को डॉ. वरुणेश जांच टीम के समक्ष उपस्थित नहीं हो सके थे।
मंगलवार को डॉ. वरुणेश टीम के समक्ष उपस्थित और पत्नी के जरिए लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने जांच टीम के समक्ष बयान दर्ज कराया कि पत्नी जायदाद व अन्य कारणों से उनकी हत्या की साजिश रच रही है।
यदि वह थर्ड जेंडर होते या अनैतिक संबंध रहता तो उनका चार वर्ष का बेटा कैसे होता। पत्नी के जरिए जो भी आरोप है वह सरासर गलत है। टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी।