कांटे। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष डॉ. पीसी पटेल के नेतृत्व में पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 17वीं पुण्यतिथि केनौना कुर्थिया में मनाई गई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
डॉ. पीसी पटेल ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, गरीबों, पिछड़ों, वंचितों एवं शोषितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। उन्होंने सामाजिक समानता, सम्मान और न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार एवं सिद्धांत आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। संवाद