विश्व हिंदू महासंघ के नए जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : KHALILABAD
डॉ. सतीश चंद्र मिश्र बने विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विश्व हिंदू महासंघ की बैठक मंगलवार को खलीलाबाद के मोहद्दीनपुर में हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। साथ ही डॉ. सतीश चंद्र मिश्र को महासंघ का जिलाध्यक्ष चुना गया।
विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। जब संगठन मजबूत होगी तभी हिंदू समाज के हितों की रक्षा होगी। प्रदेश महामंत्री इंद्रमणि गौतम ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होने की जरूरत है। इसके लिए संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। इस दौरान सर्वसम्ममि से डॉ. सतीश चंद्र मिश्र को संगठन का नया जिलाध्यक्ष चुना गया। बैठक में मंडल प्रभारी राम प्रकाश जायसवाल, दिनेश कुमार चतुर्वेदी, सोनू गुप्ता, महेश लोधी, जयहिंद प्रताप, श्याम सुंदर यादव, संजय चौहान, संदीप चौरसिया, राकेश शर्मा, राजकुमार चौहान आदि मौजूद रहे।