फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसआईआर की प्रगति जानने पहुंचे डीपीआरओ

Fri, 30 Jan 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। शुक्रवार को नाथनगर ब्लॉक पर डीपीआरओ मनोज कुमार पहुंच गए। उन्होंने एडीओ पंचायत कार्यालय में बैठकर एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की तथा कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। डीपीआरओ के पहुंचने से एडीओ पंचायत कार्यालय पर एसआईआर के लिए लगी अदालत कुछ देर के लिए बाधित हो गई। मतदाता सूची में नाम डलवाने के लिए तमाम लोग अधिकारी के आने से बाहर हो गए। इस दौरान ब्लॉक पर आए 162 नंबर बूथ के कौशल कुमार शुक्ला, प्रवेश शुक्ला ने बताया कि उनके वहां 109 के लगभग लोगों को नोटिस मिला है, लेकिन ब्लॉक पर अव्यवस्था के चलते उनका एसआईआर का कार्य नहीं हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें