फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कृषि कार्य में पंजीकृत ट्रैक्टर टॉली के व्यावसायिक इस्तेमाल पर लगेगी रोक

Fri, 30 Jan 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर में ईट लादकर ले जाता ट्रैक्टर टाली-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। संभागीय परिवहन विभाग में कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर ट्राॅली का व्यावसायिक इस्तेमाल धड़ल्ले से कर रहे हैं। अब परिवहन विभाग इसकी जांच करेगा और व्यावसायिक कार्य में उपयोग पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह का अंतिम सप्ताह चल रहा है। इसके दौरान तमाम स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को यातायात नियम के लिए जागरूक किया गया। साथ ही जांच के दौरान बड़ी संख्या में वाहनों पर कार्रवाई की गई। कृषि कार्य के लिए पंजीकृत हुए ट्रैक्टर ट्राॅली को व्यावसायिक कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर किसी अधिकारी की नजर नहीं जा रही है।
एआरटीओ कार्यालय के मुताबिक, कृषि कार्य के लिए 9841 ट्रैक्टर के अलावा 12 ट्रॉली और 16 ट्रैक्टर का काॅमर्शियल पंजीकरण हुआ है। इनमें से ज्यादातर ट्रैक्टर टॉली का व्यावसायिक कार्य में प्रयोग किया जा रहा है। जिले के तमाम ईंट भट्ठा, बालू, मोरंग व गिट्टी की दुकानों पर खुलेआम ट्रैक्टर ट्राली का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। ये वाहन बेधड़क सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जो आए दिन दुर्घटना का कारण भी बनते हैं।
विज्ञापन


यही नहीं एक ही ट्रैक्टर में दो-दो ट्राॅली जोड़कर ढुलाई का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के तमाम स्थानों पर नाबालिगों के भी ट्रैक्टर चलाने के मामले सामने आते हैं। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर ट्राॅली का काॅमर्शियल उपयोग मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें