फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धर्म छिपाकर शादी का दिया झांसा, बनाया शारीरिक संबंध

Fri, 03 May 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर जनपद की रहने वाली है युवती, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस के सामने सुल्तानपुर जनपद निवासी युवती से धर्म छिपाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर खलीलाबाद के आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

युवती ने तहरीर में बताया कि छह-सात माह से खलीलाबाद निवासी एक युवक से प्रेम संबंध रहे हैं। जिसकी दुकान बैंक चौराहे पर है। आरोप है कि उसकी पहचान सोशल मीडिया पर राहुल पांडेय के नाम से हुई। युवती को इसकी जानकारी नहीं थी कि वह गैर संप्रदाय का युवक है और न ही कभी उसने आभास होने दिया। बातचीत के दौरान ही आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। युवती से मिलने सुल्तानपुर आता रहा और झूठ बोलकर शारीरिक संबंध बनाया। युवती को बाद में पता चला कि वह गैर संप्रदाय का युवक है और शादीशुदा है। पुलिस ने मामले में युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें