संतकबीरनगर। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। एसओ महिला थाना पूनम मौर्या ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता समीक्षा राय ने बताया कि उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज से 6 फरवरी 2024 को शिवम मणि राय निवासी बडगो थाना धनघटा के साथ हुई थी। शादी के तीसरे दिन वह विदा होकर ससुराल जा रही थी। रास्ते में ही पति ने दहेज में बुलेट गाड़ी और चार लाख रुपये की मांग करने लगे।
कुछ समय तक वह टालती रही। बाद में ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ ही जिंदा जला देने की धमकी देते रहे। 28 जून 2024 की रात 10 बजे पति शिवम मणि राय व अन्य ससुराली कमरे में घुसकर गाली देते हुए मारापीटा। 29 जून को पिता और भाई आए और काफी समझाने के बाद ससुरालियों के न मानने पर मायके चली गई। संवाद