बखिरा। क्षेत्र के कुरियापार बेलहसा निवासी विवाहिता ने दहेज की मांग को लेकर चाकू से हमला करने का आरोप पति पर लगाया। हमले में उसके बाए हांथ में गम्भीर चोट आईं थी। एसपी के निर्देश पर बखिरा पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
एसपी से शिकायत में पीड़िता उषा पत्नी सोनू ने बताया कि पंद्रह माह पहले उसकी शादी हुई है। शादी के चार महीने बाद से ही सास, ससुर व पति दहेज के लिए उसको आए दिन प्रताडित करते रहते है। इस मामले में कई बार सुलह भी हो चुका है। इसके बावजूद उसके ससुराली दहेज के लिए उसे प्रताडित करते रहे। एक नवम्बर की रात 12 बजे दहेज की मांग को लेकर उसके पति ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। उसके बाएं हाथ में काफी घाव हो गया। डायल 112 को सूचना दिया। स्थित गम्भीर होने पर एम्बुलेंस से सीएचसी मेंहदावल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद बृहस्पतिवार को थाने पर आकर पीडिता ने कार्रवाई को लेकर तहरीर दिया था। आरोप है कि चौकी पर दबाव बनाकर सुलह करा दिया गया। विवाहिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर एसपी ने बखिरा पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। बखिरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सोनू, सास इन्द्रावती, ससुर राजेन्द्र समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।