संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला सरोज शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी हसमुद्दीन पुत्र गयासुद्दीन निवासी अमराकोईल को बेलवा सेंगर से रुधौली जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया।
हसमुद्दीन ने पीड़ित की पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। दहेज की मांग पूरी न करने पर आरोपी ने 31 जनवरी को गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके संबंध में वादी ने थाना बेलहरकला में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने सभी वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
04जेएनडी15: बाबा फुल्लू साध गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद
04जेएनडी15: बाबा फुल्लू साध गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद