फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुंगपार के एक  केंद्र पर सामूहिक  नकल का शक

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा देते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
 यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र में बृहस्पतिवार को  तीन छात्राओं को रस्टीकेट कर दिया गया, जबकि विभिन्न मामलों में पांच कक्ष कार्य मुक्त किए गए। यही नहीं एक परीक्षा केंद्र के एक कक्ष में सामूहिक नकल की आशंका में एसडीएम ने प्रतिकूल टिप्पणी की है। 
विज्ञापन


एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने द्वितीय पाली की परीक्षा में लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज टुंगपार का निरीक्षण किया। यहां कक्ष संख्या दो में 31 छात्र इंटरमीडिएट हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा दे रहे थे। जहां कक्ष निरीक्षक हरिश्चंद्र प्रजापति ड्यूटी कर रहे थे। शक होने पर कुछ उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान किया गया। सभी छात्रों के उत्तर पुस्तिकाओं जयशंकर प्रसाद जीवनी लिखी गई थी, जिसकी शब्दावली हूबहू मिल रही थी। छात्राओं जब जयशंकर प्रसाद के संबंध में उनकी कॉपी के अनुसार पूछा गया तो सभी परीक्षार्थियों ने गलत उत्तर दिए। ऐसा लग रहा था कि इस प्रश्न का उत्तर बोलकर लिखाया गया हो।

इस केंद्र को आगे परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाने का भी जिक्र करते हुए निरीक्षण पुस्तिका में ये बातें लिखी गईं हैं। साथ ही फोन पर डीआईओएस को भी मामले की जानकारी देते हुए बोर्ड को आख्या रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। केंद्र व्यवस्था को कक्ष निरीक्षक हरिश्चंद्र भारती को कार्य मुक्त किए जाने का निर्देश दिया। वहीं पं. दीन दयाल बालिका इंटर कॉलेज कोनी में कक्ष नंबर छह में दो छात्राएं नकल करती पाई गईं। जबकि कक्ष संख्या  तीन में एक छात्रा दूसरे छात्रों का नकल कर रही थी। ऐसी शिकायतें कक्ष के अन्य परीक्षार्थियों ने की। केंद्र व्यवस्था से तीनों छात्राओं को रस्टीकेट करा दिया गया। जबकि कक्ष संख्या छह के कक्ष निरीक्षक चक्रमणि को कार्य मुक्त किए जाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


श्रीमती शारदा देवी इंका फरेदिया ककरही में कक्ष संख्या पांच में दो परीक्षार्थियों की कॉपिया चेक की तो ऐसा लगा कि वह एक-दूसरे का नकल कर रहे हैं। यहां कक्ष निरीक्षक संदीप और अंजली को कार्य मुक्त किए जाने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिया। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद इंका मुसहरा और ठाकुर दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नटवा में एक- एक कक्ष निरीक्षकों कार्य मुक्त किए जाने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंका टुंगपार के कक्ष संख्या दो में कॉपियों के मिलान में बोलकर लिखवाए जाने की जानकारी दी है। इस रिपोर्ट की आख्या बोर्ड को आख्या भेजी जाएगी। स्क्रूटनी में यदि सामूहिक नकल की बात बोर्ड की कमेटी के परीक्षण के उपरांत सामने आती है तो बोर्ड के निर्णय के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें