फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रात में न हों परेशान... महिला एस्कॉर्ट पहुंचाएगी घर तक

Thu, 05 Sep 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रात दस बजे से सुबह छह बजे तक आधी आबादी को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

- बाहर से रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर आने वाली महिलाओं को मिलेगी एस्काॅर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अगर आप रात 12 बजे ट्रेन से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची हैं, अकेली हैं और घर जाने में डर लग रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। पुलिस आपको आपके घर तक सुरक्षित पहुंचाएगी। इसके लिए बस आपको डायल 112 पर कॉल करना होगा। इसके बाद पुलिस की महिला एस्काॅर्ट टीम आपके पास पहुंच जाएगी। हालांकि, इस सेवा का लाभ रात 10 से सुबह छह बजे तक ही उठाया जा सकता है।

हालांकि, यह योजना पहले से चली आ रही है लेकिन जानकारी के अभाव में महिलाएं इस सेवा का लाभ नहीं ले पा रहीं हैं। इसके चलते अब पुलिस विभाग की ओर से इस सेवा का खूब प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस की ओर से महिला एस्कॉर्ट सेवा संचालित की जा रही है, जिसके तहत अलग से पीआरवी टीमों का गठन किया गया है। इनमें महिला पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कोई भी महिला पुलिस की महिला एस्काॅर्ट सेवा का लाभ उठा सकती हैं। एस्काॅर्ट टीम महिला को उसके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाएगी। इसके लिए महिला को डायल 112 पर काॅल करना होगा, जिसके बाद संबंधित महिला के लोकेशन पर महिला एस्कार्ट तत्काल पहुंच जाएगी।
- राहुल कुमार यादव, प्रभारी, यूपी 112
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें