फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुत्तों ने चौथे दिन 25 लोगों को काटा, 180 लोग हो चुके शिकार

Wed, 08 Jan 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। भीषण ठंड के बीच कुत्ते भी हमलावर हो चुके हैं। धनघटा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कुत्तों के आतंक का नतीजा यह रहा कि पिछले चार दिनों में कुत्तों के काटने से 180 लोग घायल हो चुके हैं। रविवार से कुत्तों के काटने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कुत्तों ने 25 लोगों को अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन

जनवरी महीने में कुत्ते ज्यादा हमलावर हो गए हैं। विभिन्न गांवों में रविवार से बुधवार तक कुत्ते 180 लोगों पर हमला करके घायल कर चुके हैं। बभनौली में बंदर ने तीन लोगों काट लिया। रविवार से कुत्ता काटने की शुरु हुई घटनाओं में मंगलवार तक 155 लोगों को कुत्तों ने काट लिया। बुधवार को रामपुर निवासी राजाराम, गायघाट निवासी राम पलट, छितौनी निवासी सोनम, मुंडेरा निवासी राम केवल समेत विभिन्न गांव में 25 लोगों को कुत्तों ने काटा। सभी को रैबीज का इंजेक्शन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर में लगाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली के अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र चौधरी का कहना है कि कुत्तों से सावधान रहने की जरूरत है। अगर किसी को कुत्ता काटते हैं तो कटे हुए स्थान को नहाने के साबुन से तत्काल धोना चाहिए। उसके बाद नजदीकी सरकारी अस्पताल पर पहुंचकर टिटनेस और रैबीज का इंजेक्शन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें