धनघटा। धनघटा क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से कुत्तों के हमलावर हैं। बृहस्पतिवार को कुत्तों के शिकार हुए 35 लोग सीएचसी हैंसर में सूई लगवाने के लिए पहुंचे।
क्षेत्र में पिछले पांच दिनों में 200 से अधिक लोगों को कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं। धनघटा क्षेत्र में लोग पांच दिनों से पागल कुत्तों के हमलावर होने से भयभीत हैं। सबसे अधिक दिक्कत उन लोगो को होने लगी है जो सुबह व शाम टहलने निकलते हैं। कुत्तों का शिकार होने वालों में सबसे अधिक बच्चों की संख्या देखी जा रही है। क्षेत्रवासी कुत्तों के हमलावर होने से दहशत में है।
बृहस्पतिवार को शनिचरा बाजार, बुजुर्गवार, रुस्तमपुर, बरगदवा, बभनौली, सिरसी, सेमरडाड़ी, रूपिन आदि गांवों में रहने वाले 35 लोगों पर कुत्तों ने हमला किया। यह कुत्ते गांव की गली, सड़कों आदि से गुजरने वाले लोगों पर हमला कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कब कौन सा कुत्ता कब किसे काट लेगा इसका कोई भरोसा नहीं रह गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर में रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।