फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुत्ते ने छह लोगों को काट, सभी रेफर

Sun, 02 Jul 2023 10:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीर नगर। धनघटा क्षेत्र में रविवार की देर रात कुत्ते ने अलग-अलग गांवों के रहने वाले छह लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कुत्ते का आतंक सोनडीहा गांव से शुरू हुआ। सोनडीहा गांव निवासी 60 वर्षीय भोला को काटने के बाद कुत्ते ने 40 वर्षीय भरत पर हमला बोल दिया। उसके बाद भंडा गांव में पहुंचकर कुत्ते ने 25 वर्षीय अजय यादव को काट लिया। सोनाडी गांव के रहने वाले 28 वर्षीय महेश को भी काट कर घायल कर दिया। भंडा गांव निवासी 22 वर्षीय दुर्विजय और प्रसादपुर के रहने वाले 45 वर्षीय राजेश को भी कुत्ते ने अपना शिकार बनाते हुए घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोनाडी गांव के पूर्व प्रधान बैजनाथ मद्धेशिया ने बताया कि कुत्ता खतरनाक हो गया है,उसे रास्ते में जो भी मिल रहा है, उसे दौड़ाकर काट रहा है। वह बहुत तेजी के साथ धनघटा की तरफ बढ़ रहा है। कुत्ते के आतंक से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें