फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मिर्ची हुई तेज अदरक ने भी दिखाए तेवर

Sun, 02 Jul 2023 10:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गर्मी में अदरक तेवर दिखा ही रहा था। गर्मी के बाद बारिश ने अदरक के भाव को और बढ़ा दिया है। इसी तरह हरी मिर्च के भाव भी तेज हो गए हैं। खुदरा बाजार में रविवार को अदरक की कीमत 400 रुपये किलो तक पहुंच गई है, वहीं हरी मिर्च ने भी दोहरा शतक लगा दिया है।
विज्ञापन


अदरक के भाव में पिछले दो महीने से तेजी थी। मई में अदरक का भाव खुदरा बाजार में 200 से 250 रुपये किलो के बीच था। वहीं, जून में अदरक 250 से 350 रुपये किलो की दर से बिका। लेकिन, जुलाई की शुरुआत में ही अदरक की कीमत 400 रुपये किलो तक पहुंच गई। खलीलाबाद सब्जी मंडी में अदरक का भाव 200 से 250 रुपये किलो के बीच रहा।

अदरक के बाद हरी मिर्च ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 15 दिनों पहले खुदरा बाजार में हरी मिर्च 60 से 80 रुपये किलो की दर से बिक रही थी। लेकिन, गर्मी और अब बारिश का असर हरी मिर्च पर भी पड़ गया है। शनिवार को हरी मिर्च ने भी दाम का दोहरा शतक लगा लिया। रविवार को खुदरा बाजार में हरी मिर्च 180 से 200 रुपये किलो के बीच बिकी। वहीं थोक मंडी में हरी मिर्च की कीमत 80 से 120 रुपये किलो के बीच रही।
विज्ञापन


राहत के लिए करें इंतजार

हरी मिर्च व अदरक के विक्रेता हरिश्चंद्र ने बताया कि मौसम का सब्जियों पर पड़ा है। पहले तो जोरदार गर्मी से फसल जलकर खराब हो गए। वहीं अब जो फसल खेतों में बचे रह गए थे, उसे बारिश खराब कर रही है। बताया कि हरी मिर्च, अदरक सहित सभी हरी सब्जियों के दाम अभी कम नहीं होंगे। सस्ती सब्जियाें के लिए लोगों को अभी लंबा इंतजार करना होगा।

शतक लगाने को बेताब कई सब्जियां ः खुदरा बाजार में कई हरी सब्जियां शतक लगाने को बेताब हैं। परवल, भिंडी इनमें सबसे आगे हैं। शनिवार को खुदरा बाजार में परवल और भिंडी 80 रुपये किलो की दर से बिके। इसी तरह नेनुआ, करैला सहित अन्य हरी सब्जियाें की कीमत भी 60 से 80 रुपये किलो के बीच रही। वहीं टमाटर के भाव स्थित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें