फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जांच में नहीं मिले डाॅक्टर, दो अस्पतालों को नोटिस

Tue, 05 Aug 2025 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के राधेगोविंद मिष्ठान पर सैंपल लेते खाद्य अ​धिकारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीएमओ के निर्देश पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धनघटा क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान एक अस्पताल का संचालन नहीं पाया गया। वहीं दो निजी अस्पतालों में चिकित्सक नहीं थे। उन्हें नोटिस देकर पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. रामरतन के नेतृत्व में डिप्टी सीएमओ डॉ. शैलेंद्र सिंह, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने सुहाना हाॅस्पिटल पौली की जांच की। वहां पर हाॅस्पिटल संचालित हाेते नहीं मिला। मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा था जो पंजीकृत था। इसी तरह से पूर्वांचल हाॅस्पिटल नेतवापुर उमरिया बाजार की जांच में वहां पर कोई चिकित्सक नहीं मिला न ही मरीज थे। वहीं प्राइड हाॅस्पिटल उमरिया बाजार में भी कोई चिकित्सक नहीं था, न ही मरीज थे। दोनों को नोटिस देकर पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीम इससे पहले भी बिना चिकित्सक और पंजीकरण के चल रहे अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर भी कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें