फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने जांची मरीजों की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के रोसयाबाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बुखार, जुकाम, शुगर और बीपी के मरीज अधिक आए। मरीजों ने बताया कि लंबे समय से दवा करा रहे थे। अब सरकारी अस्पताल पर दिखाकर दवा ले रहे हैं, तो आराम मिल रहा है।
विज्ञापन

रामकेवल (70) बछइपुर गांव से आए थे। बुखार और खासी से परेशान थे। विकास (32) बुखार से परेशान थे। चिकित्सकों ने इन्हें दवाएं दीं। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर ने बताया कि कुल 40 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस मौके पर डॉ. निबिदीता चौरसिया, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें