फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पत्नी ने पति पर दुष्कर्म व ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर पत्नी ने पति पर दुष्कर्म व ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया
विज्ञापन

पुलिस ने पति समेत आछ नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डॉक्टर पत्नी ने पति पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने व ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। दहेज के लिए ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। वर्तमान में पीड़िता कोतवाली क्षेत्र में मायके में रहती है। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में पति पर दुष्कर्म, ससुर पर छेड़खानी व अन्य आरोपियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि 19 नवंबर 2019 को उसकी शादी बस्ती जिले के पुरानी बस्ती क्षेत्र में हुई थी। विवाद के अवसर पर उसके परिवार के लोगों ने दस लाख रुपये नकद व अन्य सामान दिए थे। शादी में कुल 30-35 लाख रुपये खर्च किए गए थे। विवाद के दो दिन बाद 22 नवंबर को वह विदा होकर ससुराल गई। विवाद के समय वह एमडी कर रही थी, जो 31 अक्तूबर 2020 को पूर्ण हुआ। दो नवंबर 2020 को पीड़िता ने डॉक्टर के पद पर बस्ती जिले के एक अस्पताल में नियुक्त हुई। विवाह के बाद से वह अपने दायित्वों का निर्वहन करती रही, लेकिन पति, ससुर, सास ,ननद, ननदोई कम दहेज लाने के लिए उसका उत्पीड़न करते रहे। डरा धमका कर उसके वेतन का अधिकांश हिस्सा ले लेते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके वेतन का बैंक केडिट कार्ड छीन लिया। उसकी सहमति के बिना धन की निकासी करते रहे। पति के जरिए जरूरत बताने पर नकद व गूगल पे व फोन पे पर आर्थिक सहयोग करती रही।
आरोप है कि उसे विवाह के प्रारंभिक वर्ष में ही पता चल गया था कि पति ने एमडी उत्तीर्ण नहीं की है। जबकि विवाह के अगुआ ने रिश्ता तय करते समय एडीएम बताया था। उसी के जरिए उसके पिता से खूब धनादोहन किया गया। आरोप है कि पति उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाते हैं। विरोध करने पर मारते-पीटते हैं। सास से शिकायत करती है तो उसे बांझ औरत कर हर अपमानित करती हैं।
विज्ञापन

आरोप कि ससुर से शिकायत की तो उसके साथ गलत व्यवहार किया। मायके वालों को घटना बताई तो पंचायत हुई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। एक मार्च 2022 को ससुरालियों ने मारपीट कर उसका समस्त धन हड़प लिया और उसे मायके छोड़वा दिया। 12 अप्रैल को परिवार न्यायालय में बिना परस्पर आक्षेप के विवाह विच्छेद का दावा भी परस्पर सहमति से दाखिल हुआ। उसके बाद भी फोन पर तमाम तरह की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी पति पर दुष्कर्म, ससुर पर छेड़खानी व अन्य पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, धन हड़पने आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें