जिलाअस्पताल में हंगामा करते मरीज।
- फोटो : KHALILABAD
मरीज को रेफर करने पर भड़के परिजन
- जिला अस्पताल के इमरजेंसी में दिखाने लाए थे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल में रविवार को इलाज कराने आए एक मरीज को रेफर करने पर परिजन भड़क गए और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। बाद में लोगों के समझाने पर मरीज के साथ आए लोग माने और उसे गोरखपुर लेकर गए।
नाथनगर क्षेत्र के गौरा गांव की एक महिला की तबियत खराब होने पर उसे गांव के ही कुछ लोग परिजनों के साथ लेकर संयुक्त जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाए थे। मरीज के साथ आए कमलेश का आरोप था कि चिकित्सक ने मरीज को देखे बिना ही मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि पहले प्राथमिक उपचार करना चाहिए था। मरीज के साथ आए लोग हल्ला करने लगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही मौके पर पहुंच गए और मरीज के साथ आए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। सीएमएस डॉ. वाईपी सिंह ने कहा कि मरीज को देखा गया और गंभीर होने की वजह से उसे रेफर किया गया।