कोरोना से डॉक्टर की मौत, 124 पॉजिटिव मिले
जिले में 1538 एक्टिव केस, 156 लोग स्वस्थ हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना से एक चिकित्सक की मौत हो गई। जबकि 124 लोग पॉजिटिव मिले हैं। एक्टिव केसों की संख्या 1538 हो गई है। शनिवार को 156 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य महकमे ने लोगों से दो गज की दूरी का पालन और मास्क लगाने की अपील की है।
प्रभारी सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि मेंहदावल क्षेत्र की एक पीएचसी पर तैनात 60 वर्षीय आयुष चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव थे। उनका इलाज गोरखपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। वहीं, जिले में 124 लोग पॉजिटिव मिले है। इनमें खलीलाबाद क्षेत्र में 32, बघौली क्षेत्र में 11, नाथनगर क्षेत्र में 23, मेंहदावल क्षेत्र में 20, सांथा क्षेत्र में नौ, पौली क्षेत्र में आठ, सेमरियावां क्षेत्र में दो, हैंसर बाजार क्षेत्र में 14, बेलहर कला क्षेत्र में एक व अन्य जिले के चार लोग शामिल हैं। वहीं, जिले में 1803 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 6182 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं, जबकि 64 संक्रमित की मौत हो चुकी है। अब तक 4580 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1538 एक्टिव केस हैं, जिसमें से 1421 लोग होम आईसीलेट हैं। 656 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।