फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में होगा दोआबा महोत्सव, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

विज्ञापन
धनघटा में द्वाबा महोत्सव के तैयारी का जायजा लेते डीएम व एसपी । स्रोत आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। नगर पंचायत हैंसर धनघटा के मानसिंह बाग में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बुधवार को दोआबा महोत्सव में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। 15 नवंबर से शुरू हो रहे दोआबा महोत्सव का उद्घाटन मंडलायुक्त बस्ती करेंगे।
महोत्सव में चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर डीएम व एसपी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने महोत्सव को सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के संबंध में डयूटी पर लगाए गए विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

्कार्यक्रम स्थल पर बनाए जा रहे मंच की जानकारी ली। डीएम ने बैठने आदि के विषय में जानकारी ली। इस दौरान समिति कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा बताया गया कि आसामजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाएगी। सीसीटीवी कैमरे, बैरियर आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन

15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मैराथन दौड़ पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। डीएम व एसपी ने इस पर कहा कि मैराथन में 200 लोगों को प्रतिभाग करने की जानकारी उन्हें मिली है। मैराथन दौड़ को लेकर सड़क पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें