फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत में घबराएं नहीं, पुलिस से संपर्क करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसीबत में घबराएं नहीं, पुलिस से संपर्क करें
विज्ञापन

- वेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत हुई पुलिस की पाठशाला
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। घर अथवा बाहर कहीं भी मुसीबत में पड़ जाएं तो घबराएं नहीं, तत्काल पुलिस से संपर्क करें। आपको मदद अवश्य मिलेगी। ये बातें सीओ गयादत्त मिश्र ने बृहस्पतिवार को वेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज बखिरा में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभिान के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में कहीं। कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों को नारी गरिमा की रक्षा की शपथ दिलाई गई।
सीओ ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहती है। छात्राओं को आसपास के माहौल पर नजर रखनी चाहिए। अगर उनके साथ कोई अवांछनीय हरकत करता है तो उसकी जानकारी अभिभावकों को दें। जरूरत लगे तो पुलिस की मदद लेना न भूलें। जब भी असुरक्षा महसूस हो तो बेहिचक डायल 100 या 181 पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। एसओ बखिरा सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं अपनी परेशानी बेहिचक पुलिस को बताएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य राजकपूर तिवारी ने कहा कि छात्राएं डरे नहीं, मुसीबत का डटकर मुकाबला करें। संचालन वरिष्ठ शिक्षक नवल किशोर त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज बखिरा मनोज कुमार त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, राघवेंद्र नाथ द्विवेदी, श्री प्रकाश मिश्र, बलवंत विश्वकर्मा, मनोज कुमार मौर्य, विनोद कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, मौलेंदु नारायण पांडेय, आशुतोष पांडेय, बृजेश पांडेय, विपिन कुमार वर्मा, अक्ष्यवर यादव, रमेश चंद्र वर्मा, रामउजागिर विश्वकर्मा, रामनिवास, रामअचल, रामानंद, हरिशंकर, दिनेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
आत्मनिर्भर बनें बेटियां
- छात्रा हर्षिता सिंह ने कहा कि लड़कियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। आत्मनिर्भर बनना चाहिए। बेटियों की सफलता से ही परिवार और समाज की सोच में बदलाव आएगा।
---
बदली है समाज की सोच
- छात्रा जाह्नवी विश्वकर्मा ने कहा कि पिछले दो दशक में समाज की सोच में काफी बदलाव आया है, लेकिन बराबरी का दर्जा पाने के लिए बेटियों को अभी काफी लंबा सफर तय करना है।
विज्ञापन

----
समय-समय पर होते रहें ऐसे आयोजन
- छात्रा माधवी श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए।
----
किसी क्षेत्र में पीछे नहीं महिलाएं
- छात्रा प्राजंल गुप्त ने कहा कि बेटियां अब किसी भी क्षेत्र मेें पीछे नहीं हैं। वे अपने दम पर शिक्षा, कारोबार और राजनीति तक में सफलता हासिल कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें