संतकबीरनगर। पुलवामा में आतंकी हमले की घटना से शनिवार को दूसरे दिन भी लोग आक्रोशित रहे। लोगों ने जगह-जगह पाकिस्तान का पुतला जलाया और नारेबाजी की। शहर में शिक्षक संगठन समेत कई संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला और शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। जगह-जगह शोक सभा हुई। इस दौरान
शनिवार की सुबह से शहर के एक होटल में प्राइवेट चिकित्सकों ने श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें शहीद सैनिकों को श्रद्घासुमन अर्पित किया। इसके बाद अंडरपास संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने दो मिनट तक मौन रहकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। शोक जताने वालों में व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बनार्जी लाल अग्रहरि, जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी, श्रीधर अग्रहरि, गोलू वर्मा समेत अन्य शामिल रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन समेत अनेक संगठनों ने जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में पाकिस्तान का पुतला जलाया और शहर में कैंछल मार्च निकाला। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष अंबिका देवी यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्त, विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी, केसी सिंह, सुयेब अहमद, रामशरण यादव, विजय नाथ यादव, ओम प्रकाश यादव समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से एचआरपीजी कॉलेज के शिक्षकों ने कॉलेज गेट के सामने पाकिस्तान का पुतला जलाया। दो मिनट तक मौन रहकर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान डॉ. डीएन पांडेय, डॉ. पूूर्णेश नारायण सिंह अतुल उपाध्याय आदि मौजूद रहे। नवीन मंडी में शोक सभा का आयोजन हुआ। जहां पर कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। शाम कई संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला।