फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परीक्षा देने से 24 घंटे पहले कुछ भी नया न पढ़ें

Mon, 12 Feb 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कूड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर के जीव विज्ञान के प्रवक्ता ने दिए टिप्स
विज्ञापन

- इंटर के विद्यार्थियों को पॉजिटिव माइंडसेट के साथ परीक्षा केंद्र पर जाना चाहिए

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा आगामी 22 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी सभी विषयों में बेहतर अंक लाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में कूड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर खलीलाबाद के जीव विज्ञान के प्रवक्ता राजकुमार शुक्ला ने विद्यार्थियों को टिप्स दिए। कहा कि परीक्षा देने से 24 घंटे पहले कुछ भी नया न पढ़ें।

आगे बताया कि परीक्षा देने के दौरान उत्तर पुस्तिका की सभी प्रविष्टि को सावधानीपूर्वक पूर्ण करें। परीक्षार्थी को यह ध्यान रखना है कि प्रश्नपत्र में 70 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे, थ्योरी के प्रश्न लिखते समय प्रश्नपत्र में पहले जो अच्छे से आ रहे हैं, उसे सही से लिखे व संबंधित चित्र अवश्य बनाएं। उसके बाद जो नहीं आ रहे हैं उसके बारे में कुछ न कुछ अवश्य लिखे। जीव विज्ञान विषय में जो चैप्टर हैं, उसे रिवाइज करना बेहद जरूरी है। जनन, अनुवांशिकी व विकास, मानव स्वास्थ्य, जैव प्रौद्योगिकी, मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव और पारिस्थितिकी आदि इन सब का रिवीजन करें तो आप अच्छे अंक से प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन


टाइम मैनेजमेंट पर दें ध्यान, पाएंगे सफलता
परीक्षा में सवालों को हल करने से पहले समय कम ना पड़े इसके लिए जो मॉडल पेपर जारी किया गया है उसे सॉल्व कर लें। इससे छात्रों को एक पैटर्न मिल जाएगा कि कैसे प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही किस प्रकार वह टाइम मैनेजमेंट कर प्रश्नों का उत्तर लिख सकते हैं। परीक्षा के दौरान प्रश्नों का उत्तर लिखते समय बच्चे विश्वास के साथ उत्तर लिखें। मन में यह भाव नहीं लाएं कि प्रश्न कठिन है या नहीं हो पाएगा। अनसॉल्व व मॉडल पेपर के कई सेट समय से हल करें।
विज्ञापन


जैव विकास के प्रश्न के उत्तर देने में महत्वपूर्ण शब्द को रेखांकित करें
जीव विज्ञान में इस बार जैव विकास भी शामिल किया गया है। इस चैप्टर से संबंधित प्रश्न अवश्य हल करें। उत्तर लिखने के दौरान महत्वपूर्ण शब्द को रेखांकित अथवा रंगीन पेन से चिह्नित करें। सभी प्रश्न को हल करने बाद यह सुनिश्चित करें कि कोई प्रश्न छूटा तो नहीं और प्रश्नों के उत्तर निर्धारित शब्दों में पूर्ण किया गया है या नहीं। बहुविकल्पीय प्रश्नों के सटीक उत्तर दें। जीवधारियों के वैज्ञानिक नाम सदैव तिरछे अथवा रेखांकित कर लिखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें