फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रिजनिंग व सामान्य ज्ञान के सवालों ने उलझाया

Mon, 12 Feb 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 18 केंद्रों पर 5828 परीक्षार्थियों ने दी आरओ-एआरओ की परीक्षा
विज्ञापन

- बोले परीक्षार्थी- समसामयिक सामान्य ज्ञान की तैयारी कर आए थे
-8124 परीक्षार्थियों को होना था शामिल

- स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) प्रयागराज की ओर से आयोजित समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी की चयन परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र से प्रथम पाली की परीक्षा देने के बाद अधिकांश परीक्षार्थियों ने बताया कि इस बार तो सामान्य ज्ञान के सवालों ने उलझा दिया। वे समसामयिक सामान्य ज्ञान की तैयारी कर आए थे, लेकिन बहुत पीछे की बातें पूछी गईं। अधिकांश सवाल तो अयोध्या व देश की अर्थव्यवस्था के बारे में रहा। नीतीश, मून कुमार, ज्योति वर्मा, शैलजा समेत अन्य ने बताया कि रीजनिंग के सवाल भी बहुत टेडे रहे। इसे हल करने में अधिक समय लग गया।
गौरतलब है कि जिले के 18 केंद्रों पर आरओ-एआरओ की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 8124 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था लेकिन 5828 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं 2296 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। परीक्षा को सुचिता पूर्ण कराने के लिए प्रशासन सतर्क रहा। उच्चाधिकारी बराबर केंद्रों पर निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

प्रशासन ने छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने के लिए यातायात पुलिस को लगाया था। मेंहदावल बाईपास पर बस या अन्य वाहनों से आने वाले छात्रों को स्कूल का लोकेशन बताते रहे। सुबह की पाली में परीक्षा देने वाले छात्रों के कारण मुखलिसपुर रोड पर जाम लगा। जो कुछ देर बाद सामान्य हो गया। पुलिस वाहनों को कतार में खड़ा करने के निर्देश देती रही। ग्रामीण क्षेत्र के काॅलेजों में जाने के लिए परीक्षार्थियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन



अधिकारियों के देखरेख में हुई परीक्षा

तहसीलदार खलीलाबाद जर्नादन, तहसीलदार मेंहदावल आनंद कुमार ओझा, एसडीएम शैलेष कुमार दूबे, एसडीएम मेंहदावल अरूण कुमार, एसडीएम धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, संजीव कुमार राय सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ईश्वर चंद्र सिंह, राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी परीक्षा को संपन्न कराने में जुटे रहे। वहीं एसओजी टीम भी सादे ड्रेस में केंद्रों व आसपास के दुकानों की निगरानी करने में लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें