फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मतदेय स्थलों पर 1350 से अधिक मतदाता न रखें जाएं

Sat, 05 Aug 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में शनिवार को एडीएम जय प्रकाश की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं मंत्रियों के साथ कलक्ट्रेट में बैठक हुई। जिसमें मतदेय स्थलों को लेकर मंथन किया गया।
एडीएम ने बूथों पर संभाजन के लिए निर्वाचन आयोग के नवीन निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों का संभाजन 1500 मतदाताओं के आधार पर कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव होने के कारण निर्देशित किया गया है कि मतदेय स्थलों पर 1350 से अधिक मतदाता न रखें जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया है कि जिन मतदेय स्थलों पर 1350 मतदाता हैं, उन मतदेय स्थलों की जांच कर ली जाए कि कितने मतदाता बढ़ेेंगे तथा कितने मतदाता अपमार्जित होंगे। उन्होंने राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं मंत्री से अपील की है कि निर्वाचन आयोग के मानक के अनुसार बूथों के संभाजन के लिए किसी भी प्रकार की आपत्ति को 14 अगस्त तक उपलब्ध करा दें। जिसका निस्तारण 16 अगस्त तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, कांग्रेस के अमित सिंह, एसडीएम शैलेश दूबे, तहसीलदार मेंहदावल निशा श्रीवास्तव, प्रभारी तहसीलदार धनघटा योगेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें