फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन की रिपोर्ट न देने पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक को संबोधित करते डीएम। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
खनन की रिपोर्ट न देने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

- कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों के खिलाफ शासन को पत्र भेजने का निर्देश
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति खराब होने पर दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। डीएम रवीश गुप्त ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। खनन की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर कार्यदाई संस्थाओं के जिम्मेदारों पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने कार्यदाई संस्थाओं के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति ठीक नहीं होने से जिला कृषि अधिकारी पर नाराजगी जाहिर की। अधिक किसान बीमित होने के बाद भी जनपद की खराब प्रगति में शामिल होने का कारण पूछा। विभाग के जिम्मेदारों को चेतावनी दी। परिषदीय स्कूल भवनों के ऊपर से जहां कहीं भी बिजली के तार गुजरे हो, उसे तत्काल हटवा कर रिपोर्ट देने का निर्देश एक्सईएन विद्युत को दिया। 1.24 प्रतिश कार्डधारकों को अब तक आधार नहीं होने पर डीएसओ से जवाब-सवाल किया। एनएच के एक्सईएन के बैठक में शामिल नहीं होने का कारण पूछा और अगली बैठकों से उनकी उपस्थित अनिवार्य रूप से होने की हिदायत दी। मनरेगा योजना की प्रगति ठीक होने पर संतोष जाहिर किया। इस दौरान सीडीओ बब्बन उपाध्याय, एडीएम रणविजय सिंह, पीडी प्रमोद यादव, डीडीओ रवींद्रनाथ सिंह, डीसी राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें