फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संचारी रोग अभियान में सभी विभाग समन्वयक से करेंगे कार्य’

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित संचारी रोग की बैठक को संबोधित करती डीएम।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
‘संचारी रोग अभियान में सभी विभाग समन्वयक से करेंगे कार्य’
विज्ञापन

डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट पर बैठक हुई। इसमें डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि द्वितीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के दौरान जनपद के समस्त विभाग एक साथ मिलकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने पंचायत राज विभाग एवं नगर पालिका व नगर पंचायत विभाग द्वारा क्षेत्रों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, फॉगिंग एवं लार्विसाइड का छिड़काव आदि के निर्देश दिए। इसके साथ ही शुद्ध पेयजल हेतु इंडिया मार्क हैंडपंपों को लगवाने तथा खराब हैंडपंप के मरम्मत के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि संचारी रोग अभियान एक जुलाई से और दस्तक अभियान 12 जुलाई से शुरू होगा। इसमें आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार के रोगियों का चिह्नीकरण, क्षय रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों का चिह्नीकरण, आईएलआई के रोगियों का चिह्नीकरण, कुपोषित बच्चों का चिह्नीकरण करते हुए सूची बनाने का कार्य करेंगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा, अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें