संतकबीरनगर। महुली थाने की पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में शुक्रवार को वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। प्रभारी निरीक्षक महुली सतीश कुमार सिंह की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने साजिश करके अपहरण, धमकी व एससी-एसटी एक्ट के मामले में वांछित आरोपी अभियुक्त विवेक यादव पुत्र कपिल यादव निवासी देवरिया रामबक्श थाना कोतवाली खलीलाबाद को मैंसिर चौराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। संवाद